उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-नींद में था परिवार भरभराकर गिरा मकान, पति-पत्नी की मौत…

खबर शेयर करें

Kashipur News: इन दिनों कुमाऊं भर में बारिश ने कहर भरपाया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद है। अब खबर काशीपुर से आ रही है। जहां गांव मिस्सरवाला में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरी खबर नीचे पढ़े…

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात परिवार के सभी लोगा घर में सो रहे थे। इसी बीच झमाझम बारिश हो रही थी। तभी अचानक पहले मकान की दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। हादसे में पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। हादसे में मोहम्मद नासिर 65 वर्षीय और उनकी पत्नी मोहमद्दी 60 वर्षीय की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौ।क पर पहुंची कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।