उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-भाजपा ने तय किये प्रत्याशियों के नाम, मेयर के टिकट पर मोहर लगायेगा केन्द्र

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, निगम महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Budget 2025:12 लाख तक इनकम पर 60 हजार फायदा, नई टैक्स रिजीम वाले फायदे में

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, और तीरथ सिंह रावत ने भी भाग लिया। इसके साथ ही, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, और प्रदेश महामंत्री संगठनअजेय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजपुरा वार्ड 12 में नवनियुक्त पार्षद प्रीति आर्या ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी लोगों की भीड़

बैठक में प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।निगम महापौर के पदों के लिए तैयार किए गए पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव व बसंतोत्सव पर्व पर भक्तिमय हुआ वातावरण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।