उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-हरक की वापसी पर बोले हरदा, उज्याडू बल्द को माव लगाना जानती है कांग्रेस…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELCTION 2022: उत्तराखंड में चुनावी माहौल गर्मा गया है। एक के बाद एक नेता पार्टियां छोड़ रहे है और दूसरी पार्टी ज्वाइंन कर रहे है। आज कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया। वहीं देर रात बीजेपी ने मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ऐसे में आज उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब खबर है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस का दामन थाम सकते है। ऐसे में हरीश रावत की सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले बागियों की वापसी से माहौल गर्म हो गया है।

एक न्यूज चैनल पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उज्याडूं बल्द को माव लगाना कांग्रेस को आता है यानी हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने से हरीश रावत को कोई नराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी वह उसी के साथ रहेंगे। ऐसे में हरक सिंह रावत का रास्ता साफ हो चुका है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। फिलहाल ठंड के माहौल में उत्तराखंड में राजनीतिक पारा गर्म है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।