उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-अब यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत, सात घायल

खबर शेयर करें

Tehri Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। हाल ही में मरचूला हुए बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया, इसके बावजूद भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब शुक्रवार शाम टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो ई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग एक कार खाई में गिर गई। कार में करीब आठ लोग सवार थे। हादसे मेें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव ले जाया गया। पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। कार लंबगांव से पुजार गांव जा रही थी। कार सड़क से करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।