उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-वन दरोगा परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जारी की सूचना

खबर शेयर करें

UKPSSSC- बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से सचिव संतोष बडोनी द्वारा संवाद जारी करते हुए कहा है कि पदनाम वन दरोगा पद कोड- 679/ 724/ 22/2019 की परीक्षा दिनांक 16 जुलाई 2021 से दिनांक 26 जुलाई 2021 के मध्य ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किये जाने के संबंध में सूचना जारी की है।

UKSSSC-2021

अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पदनाम वन दरोगा पद कोड. 679/724 /22 / 2019 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 16 जुलाई, 2021 से दिनांक 26 जुलाई, 2021 के मध्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में आयोग द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों का चिन्हिकरण व परीक्षा हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण किये जाने के उपरांत यथाशीघ्र अभ्यर्थियों के उपयोगार्थ आयोग वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।