उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- दो साल बाद खुला BSNL भवन का ताला, तो अंदर मिला नर कंकाल…

खबर शेयर करें

Haridwar Crime News: प्रदेश में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आये दिन हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। अब खबर हरिद्वार जिले से है। जहां खड़खड़ी में करीब दो साल से बंद पड़े बीएसएनएल के भवन की सफाई के दौरान परिसर में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि नर कंकाल करीब एक से डेढ़ साल पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार खड़खड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल का एक भवन है। सोमवार की देर शाम कर्मचारियों ने भवन को सफाई के लिए खोला। कर्मचारियों ने जैसे ही गेट खोला तो परिसर में उगी झाड़ियों के बीच एक नर कंकाल दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत, खड़खड़ी चैकी प्रभारी विजेंद्र कुमाईं मौके पर पहुंचे। कंकाल को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पता चला कि दो साल से भवन पूरी तरह बंद पड़ा था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कंकाल किसका है इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।