उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-इतने दिनों में जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: सोमवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 15 दिनों के भीतर उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। मंत्री पांडेय ने कहा कि रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड के अन्य कार्यों को गति दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि कोरोना के चलते प्रदेश के विकास कार्य, बच्चों की पढ़ाई आदि प्रभावित हुए हैं। बताया कि अथक प्रयासों से शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते ही पहले हाईस्कूल और बाद में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ गईं। विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में न पड़े, इसके लिए सभी बच्चों को पास करने का निर्णय लिया गया है।

रिजल्ट जारी करने की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। 15 दिनों के अंदर हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जो बच्चे परीक्षाएं देने के इच्छुक होंगे, उनके लिए योजना बनाई जा रही है। रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड अन्य कार्य करना शुरू कर देगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।