उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन, अब 5 मार्च होगी परीक्षा…

खबर शेयर करें

Ukpsc News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है कि जिन युवाओं ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 का आवेदन दिया है उनके लिए खबर है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 रविवार को राज्य के विभिन्न जनपदों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस परीक्षा के प्रवेश पत्र दिनांक 18 फरवरी 2023 शनिवार से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को अलग से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।