उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- इस दिन से खुल सकते है 6 से 12वी तक के स्कूल, कौसानी को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

Uttarakhand News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 1 अगस्त से कक्षा 6 से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे साथ ही देश विदेश में प्रख्यात कौसानी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया है तथा 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिए गए हैं।

कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्ताव आये सामने

Ad

– वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। लिहाजा एक अगस्त से 6 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।

– कौसानी क्षेत्र में देश-विदेश से लाखों के सैलानी हर साल पहुंचते हैं। कौसानी क्षेत्र को बनाया गया नगर पंचायत।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 28 गेंदों में 50, फिर 14 गेंदों में शतक…

पंतनगर एयरपोर्ट के जमीन का चयन पहले ही हो गया था। जिसके लिए अगले 6 महीने के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

– 23 अगस्त से 27 अगस्त तक मानसून सत्र होगा शुरू

– आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी 100 बच्चों को तैयारियों के लिए राज सरकार पैसा देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

वेतन विसंगति के प्रकरणों में समिति का गठन

पूर्व सीएस इंदु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समिति चार माह में देगी रिर्पोट

उदयमान छात्र जो आर्थिक तंगी की वजह से UPSC, ukpsc, NDA, CDS परीक्षा में नही बैठ पाते

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।