उत्तराखंड : (बड़ी खबर) पहली से पांचवी तक सभी छात्रों को अब आना होगा स्कूल, जारी हुआ आदेश…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में अब कक्षा 1 से लेकर पांचवी तक के बेसिक के छात्र छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। क्योंकि अब सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थानों की बेसिक कक्षाएं भौतिक रूप से चलाए जाने के आदेश जारी हो गए हैं।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण की गिरावट के बाद यह आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव के अनुसार बेसिक कक्षाओं को पूर्व की तरह पूरा वक्त संचालित करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूरी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ अगले 6 महीने तक शिक्षा विभाग में हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।