उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- धामी मंत्रिमडल ने लिए बड़े फैसले, बेरोजगारों, उपनलकर्मियो और गेस्ट टीचरों के खिले चेहरे

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में , गेस्ट टीचरों को 15 हज़ार की जगह अब 25 हज़ार मानदेय दिया जाएगा , मनरेगा कर्मियों को हड़ताल के समय का पैसा दिया जाएगा , को 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। युवाओ को रोजगार देने , दलितों के उत्थान के लिए काम करेगी ,

रविवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद कुछ ही घंटों में सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लेकर सीएम धामी ने बेरोजगारों व प्रदेश के विकास को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी। कैबिनेट ने बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने और राज्य के विकास संबंधी कई अहम फैसलों पर निर्णय लिया।विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।