उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-22 जून तक बढ़ा कोविड कफ्र्यू, सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी दुकानें देखियें पूरी खबर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: कोरोना केसों मेेंं कमी के बावजूद सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड कफ्र्यू की अवधि एक हफ्ते यानी 22 जून तक बढ़ा दिया है। साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई।

साथ ही अन्य राज्यों से उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। कोविड कफ्र्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार इस सप्ताह के भीतर सरकार ने 15 से 22 जून तक छूट के दायरे को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

◆चार धाम यात्रा के लिये चमोली जनपद के लोगो को बद्रीनाथ , रुद्रप्रयाग जनपद के लोगो को केदारनाथ, उत्तरकाशी जनपद के लोगो को गंगोत्री, यमुनोत्री दर्शन आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के साथ अनुमति दी गई।

◆राजस्व कोर्ट में 20 केस की सुनवाई के लिये खुलेंगे।

◆मिठाई की दुकान पांच दिन खुलेंगी।

◆शादी ,अंत्येष्ठि में 50 की संख्या को अनुमति लेकिन शादी में आर टी पी सी आर रिपोर्ट जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

◆विक्रम ऑटो को चलाने की अनुमति दी गई।

◆ग्रामीण क्षेत्र में डीएम को बाजार खोलने के सम्बंध में अधिकार दिया गया।

◆ 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। जिसके तहत 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।

◆22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।