उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-इस दिन होगीं स्टाफ नर्स की परीक्षा, इन जिलों में बनाए केंद्र

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। स्टाफ नर्स के 2621 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी। सरकार ने इस दिन पर केंद्र की एसओपी के तहत परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज पांडेय ने यह आदेश किए हैं।

बात दे कि अस्पतालों में स्टाफ नर्स के खाली पदों को भरने के लिए पहले 28 मई को दून और हल्द्वानी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों के विरोध के चलते सीएम तीरथ रावत ने परीक्षा स्थगित कर हर जनपद में परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।

STAF NURS EXAM 2021-15 JUN

अब सरकार की ओर से परीक्षा की नई तिथि घिषित की गई है। उधर प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डॉक्टर मुकेश पाण्डेय ने बताया कि लगभग 9 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे । सभी परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क व ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा । उन्होंने बताया कि लगभग 4 हजार अभ्यार्थियों ने अपने परीक्षा केंद्र बदले हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखण्ड में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

दून में सबसे ज़्यादा 15 तो हल्दवानी में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । प्रत्येक कक्ष केंद्र में क्षमता के आधी सीटों पर ही परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।