उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- रुद्रपुर में डबल मर्डर, पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या…

खबर शेयर करें

Rudrapur crime News: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से सनसनी खेज खबर सामने आ रही है। शहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर मृतक की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में देर रात 2 बजे करीब पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जब मौके पर मृतक व्यक्ति की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।