Pahad Prabhat News Uttarakhand: उत्तराखंड सेे इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ यात्रा पर राज्य में लगी रोक को हटा दिया गया है। सीएम धामी ने इसको लेकर बकायदा अधिकारियों को आदेश भी जारी किए हैं।
इससे पहलेे गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ को लेकर अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें तमाम पहलुओं पर विचार कर प्रतिबंध को हटा दिया गया। बता दे कि पिछले दिनों कावड़ यात्रा को लेकर एक आदेश जारी हुआ था जिसमें यात्रा को पुर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की गई थी। अब सीएम धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए कावड़ यात्रा से प्रतिबंध को हटा दिया गया है अब हरिद्वार से कावड़ यात्रा की शुरुआत हो सकेगीं।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।