उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- पटवारी पेपर लीक में एक और आरोपी गिरफ्तार, SIT ने सहारनपुर से दबोचा…

खबर शेयर करें

Patwari Paper Leak Uttarakhand: आज के दिन एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। पहले दारोगा भर्ती घोटाला 2015 मेें जांच में सामने आये 20 दारोगाओं को निलंबित कर दिया है। इसके बाद 20 निलंबित दारोगाओं की सूची सार्वजनिक कर दी गई। अब विगत दिनों पटवारी भर्ती पेपर लीक में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी।P

जानकारी देते हुए एसएसपी एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किए गए हैं, जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है। बताया कि आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। संजीव के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थियों की निगरानी की थी। इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये मिले थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।