उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से लड़ा चुनाव, अब पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष हुए गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat Rudrapur: ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लडऩे वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोडक़र आप की सदस्यता ले ली थी।

गौरतलब है कि ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। इधर त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लडऩे का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ तो 7 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोडक़र आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पंतनगर थाना एसओ मदनमोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। त्रिनाथ को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्राफिक एरा के ‘ग्राफेस्ट-2026’ में गूंजेगा ‘गुलाबी क्वीन’ Jasmine Sandlas का जादू

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।