उत्तराखंड: बड़ा भाई सेना में कर्नल और दीदी ग्रुप कैप्टन, अब छोटा भाई बना एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: उत्तराखंड को यूं ही वीरों की भूमि नहीं कहा जात है। यहां हर गांव में एक फौजी रहता है। पिछले माह कई युवाओं ने सेना का हिस्सा बन देवभूमि का नाम रोशन किया। अब एक और जांबाज ने सेना में इंट्री मार ली है। एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद की पासिंग आउट परेड का अंतिम पग भी पार कर किसान परिवार का बेटा शंकर कठैत पीओपी के बाद एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। उनकी सफलता से समूचा उत्तराखंड गौरवान्वित हुआ है।

बता दें कि शंकर कठैत पौड़ी के पाबौ विकासखंड के चौपड़्यूं गांव के रहने वाले है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पैठाणी में हुई और 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय जयहरीखाल से की। इसके बाद शंक ने उच्च शिक्षा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर किया। शंकर के पिता ज्ञान सिंह व मां धनेश्वरी बागवानी करते हैं। शंकर के बड़े भाई ध्यान पाल सिंह सेना में कर्नल हैं, जबकि दीदी संगीता भी सेना में ग्रुप कैप्टन हैं। सेना में जाकर देश की सेवा की प्रेरणा भी उन्हें अपने बड़े भाई व दीदी से ही मिली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।