उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, टोल फ्री नंबर जारी करेगी सरकार

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: प्रदेश में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें व स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन मामलों पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार, कोई भी निजी विद्यालय तीन साल तक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बावजूद यदि किसी स्कूल द्वारा अवैध रूप से फीस बढ़ाई जाती है या अभिभावकों पर किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

Ad

इसके लिए जल्द ही एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर अभिभावक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, वे जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।