Uttarakhand: डीएलएड के लिए आवेदन शुरू, उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन

खबर शेयर करें

Uttarakhand D.El.Ed 2022 Application Form: डीएलएड करने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) ने डीएलएड के फार्म आंमत्रित किये है। अगर आप भी डीएलएड करना चाहते है तो पूरी खबर पढऩे के बाद ध्यानपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । द्विवर्षीय डीएलएड ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अर्ह अभ्यर्थियों से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) द्वारा परिषद् की वेबसाइट www.ukdeled.com पर दिनांक 06 अप्रैल 2022 से ऑन – लाइन आमंत्रित किये जाते हैं । आवेदन पत्र ऑन – लाइन भरने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 सांय 05:00 बजे एवं शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 रात्री 11:59 बजे तक हैं । निर्धारित अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा ।

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑन – लाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं । इस हेतु आवेदक के पास मोबाइल नम्बर एवं ई – मेल आई ० डी ० होना अनिवार्य है । एक मोबाइल नम्बर एवं ई – मेल आई ० डी ० पर एक ही आवेदक का पंजीकरण / आवेदनपत्र स्वीकार होगा । ऑन – लाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।

आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2020-21 : सूचना विवरणिका ( Two Year DElEd Entrance Exam 2020-21 INFORMATION BROCHURE ” को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें । अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वह दो वर्षीय डी ० एल ० एड ० ( DEIEd ) प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु पात्रता के सभी निर्धारित मापदण्डों को पूरा करता है । अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के उपरान्त ही वह आवेदन करें , अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं उत्तरदायी होंगे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे निदेशक ईलागिरी, गुणवत्ता और निर्माण कार्य की सराहना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।