उत्तराखंड: अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ यात्री ध्यान दें, इन डायवर्जन रूट से जा सकेंगे पहाड़…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: पहाड़ों में लगातार बरसात जारी है। ऐसे में कई जिलों में आने-जाने वाले मार्ग बंद हो चुके है। जिससे वैक्लपिक मार्गों से लोग यातायात आवागमन कर रहे है। आज भारी बारिश के चलते एनएच- 87 हल्द्वानी रोड- नैनीताल रोड डॉन बॉस्को स्कूल ज्योलीकोट के पास क्षतिग्रस्त होने के कारण कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ को जाने वाले बड़े मालवाहक वाहनों का यातायात डायवर्जन बाया रामनगर मोहान बैरियर होते हुए भेजा जायेगा।

ALMORA BAGESHWAR PITHORAGADH

पुलिस ने सूचना जारी करते हुए कहा कि भीमताल रोड़ पहले से ही भूस्खलन के कारण एवं ज्योलीकोट मार्ग वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने के कारण बंद है। इसलिए सभी वाहन डायवर्जन रूट से जाने में सहयोग करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।