उत्तराखंड: अल्मोड़ा में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, नाबालिग है आरोपी

खबर शेयर करें

Almora News:अभी तक दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादातर शहरों में सुनने को मिलती थी लेकिन अब पहाड़ भी इन अपराधों से अछूता नहीं है। खबर अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे से है जहां घर में घुसकर एक नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। राजस्व पुलिस ने नाबालिग आरोपी का पकड़ कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार विगत 12 अप्रैल को स्याल्दे तहसील के एक गांव में 16 साल की किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उनके घर में घुस आया। जिसके बाद नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को सुनाई।

Ad

इसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद एक्शन में आये राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कर उसके बयान दर्ज कियें। इसके बाद आरोपी को राजस्व पुलिस ने पकड़ लिया। नाबालिग होने के कारण कार्रवाई करने के बाद उसे बाल संरक्षण गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया। नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि बीते 12 अप्रैल की घटना है। पीडि़ता और आरोपी एक ही गांव के हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।