उत्तराखंडः मैसेज में आया लिंक, खोला तो फौजी के खाते से उड़ गये दो लाख

खबर शेयर करें

Dehradun News: साइबर ठगों ने ठगी के नये-नये तरीके अपना लिए है। पुलिस की सख्ती के बावजूद हर दिन सैकड़ों लोग इनके जाल में फंस जाते है। अभी तक आपने एटीएम का क्लोन या फिर अन्य जालसाजी से पैसे निकालने की खबरें पढ़ी होगी। अब एक सेना के जवान से लिंक भेजकर ठगी कर ली। ठगी के बाद जवान ने पुलिस से शिकायत की है। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार आइटीबीपी के सीमाद्वार (वसंत विहार) स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में तैनात जवान मोहम्मद नईम ने बताया कि विगत 24 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया था। लिंक देख जैसे ही उसने उसे खोला तो योनो एसबीआइ एप का पेज खुल गया। जिसके बाद इस पेज पर उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी भर दी। थोड़ी देर में उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसे पेज पर भरने से उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। दो लाख निकलने के बाद जवान को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद वह वसंत विहार थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।