उत्तराखंडः आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया गुलदार, बच्ची की मौत से परिवार में पसरा मातम…

खबर शेयर करें

Rudraprayag News: पहाड़ों में गुलदार का आंतक लंबे समय से जारी है। मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अब खबर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग से है। जहां अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। अचानक हुए हमले से मां ने शोर मचाया तो लोग गुलदार के पीछे दौडे़। थोड़ी देर में गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग गया, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पूरी खबर आगे पढ़े…

जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम ग्राम पंचायत गहड़ निवासी विनोद कुमार की ढाई साल की बेटी मिष्ठी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसकी दादी कुछ दूरी पर बैठी थी, जबकि मां अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। तभी घात लगाये गुलदार ने मिष्ठी पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर वहां से भागने लगा। मौके पर दादी ने शोर मचाया तो मां गुलदार के पीछे भागने लगी। उधर खेतों में काम कर रहे लोगों ने पूरा मामला देखा तो वह भी गुलदार के पीछे दौड़ने लगे। लोगों को अपने पीछे आता देख गुलदार करीब 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिष्ठी को छोड़ कर भाग गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।