उत्तराखंड: PCS-J प्री परीक्षा का परिणाम बदला, देखिए नया कट ऑफ मार्क्स की पूरी लिस्ट…

खबर शेयर करें

Ukpsc News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्रारंभिक परीक्षा 2023(पीसीएस-जे) प्री परीक्षा का परिणाम बदल दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने एक सवाल को विलोपित कर दिया है जबकि दो सवालों के जवाब बदल दिए हैं। आगे पढ़े…

आयोग ने 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई को जारी किया था। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 13 सितंबर को आदेश दिया कि एक प्रश्न को विलोपित किया जाए और दो के विकल्पों पर दोबारा विचार किया जाए। इस पर आयोग ने विषय विशेषज्ञ समिति गठित की थी। एक प्रश्न को मूल्यांकन से हटा दिया गया। संशोधित कटऑफ, उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले 209 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था लेकिन कटऑफ बदलने के बाद इनकी संख्या 237 पहुंच गई। अब आयोग पांच दिसंबर को मुख्य परीक्षा कराने जा रहा है। देखिए लिस्ट…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।