हल्द्वानी: रामपुर रोड अमेज़न गोदाम में भीषण अग्निकांड, देखिए खौफनाक वीडियो

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार 05 जून 2026 की रात्रि लगभग 11:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़न के गोदाम में अचानक आग लग गई है। आग की भयावहता को देखते हुए थाना हल्द्वानी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल चुकी थी, जिसके चलते पुलिस और फायर सर्विस की टीमों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विश्व पर्यावरण दिवस पर देवकीपुरम, फूलचौड़ में हुआ पौधारोपण

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद गोदाम के भीतर चलाए गए सर्च अभियान में दो कर्मचारियों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से होना सामने आया है।

मृतकों की पहचान नरेन्द्र प्रसाद (35 वर्ष) पुत्र सदी राम निवासी बागजाला, गोलापार हल्द्वानी जो मूलरूप से ग्राम घुड़दौड़ा पोस्ट लोद, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा तथा अमित आर्य (25 वर्ष) पुत्र प्रताप राम निवासी पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: आज उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। नरेंद्र के दो छोटे बच्चे है। जबकि अमित अविवाहित बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।