हल्द्वानी : विश्व पर्यावरण दिवस पर देवकीपुरम, फूलचौड़ में हुआ पौधारोपण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/कालाढूंगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बिठौरिया मंडल अंतर्गत बूथ संख्या-104, देवकीपुरम,मुखानी मंडल के बूथ 213,फूलचौड़ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद’ के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा,मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, दलीप नेगी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, मंडल महामंत्री दीपक सनवाल,राजेश पंत,त्रिलोक निगलटिया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर:(दुःखद)- भरभराकर गिरा मकान, घर के अंदर मां-बेटा-बेटी की मौत

इस अवसर पर सभी लोगों से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।