हल्द्वानी: दमुआढूंगा की बेटी वर्षा जोशी बनीं एसडीएम, उत्तराखंड में हासिल की द्वितीय रैंक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दमुआ ढूंगा, शिवपुरी क्षेत्र की होनहार बेटी कु. वर्षा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसडीएम (उप जिलाधिकारी) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

कु. वर्षा जोशी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री केवलानंद जोशी की सुपुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Ad

वर्षा की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे दमुआ ढूंगा और शिवपुरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण के दम पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: उपभोक्ताओं की शंकाओं पर दिया खुला जवाब, स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी: ध्यानी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्षा जोशी की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, पंडाल का लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

समस्त क्षेत्रवासियों ने वर्षा जोशी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।