उत्तराखंड: अतिथि शिक्षकों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, जारी किया शासनादेश…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: पिछली कैबिनेट में अतिथि शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने के फैसले पर सरकार ने मोहर लगा दी है। सरकार की इस फैसले से 4000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को राहत मिली है। सरकार ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया है। गुरुवार शाम को शिक्षा सचिव राधिका झा ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

GUST TEACHER NOTICE

गौरतलब है किकैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया था। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि प्राथमिकता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की गृह जिलों में तैनाती की जाएगी। जबकि उनके पदों को खाली नहीं माना जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में चार हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को बड़ी राहत मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।