उत्तराखंडः स्टेनोग्राफर भर्ती पर लटकी तलवार, इस जिले में अधिक अभ्यर्थियों का चयन संदेह की घेरे में…

खबर शेयर करें

Dehradun News: स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) भर्ती में चयन के बाद तलवार लटक गई है। चयनित अभ्यर्थियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विभिन्न विभागों में 162 पदों के लिए 2020 में विज्ञापन निकाला गया। मार्च 2021 में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई। मार्च वर्ष 2022 में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आयोग की ओर से 110 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली।

चयनित ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऊधमसिंह नगर से अधिक अभ्यर्थियों के चयन के नाम पर भर्ती को लटकाए हुए है। इस भर्ती में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हुई। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह कहा जा रहा है कि 110 में से 47 अभ्यर्थियों का चयन ऊधमसिंह नगर जिले से हुआ है। ऐसे में इसी आधार पर भर्ती को संदेह के घेरे में लिया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व में हुई जांच में किसी तरह की गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले थे। पत्रकार वार्ता के दौरान अर्चित भट्ट, आलोक, देवेंद्र सिंह, रेनू पंत, सुषमा, हमजा आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।