हल्द्वानी: एपीएस में हुआ राज्यस्तरीय फुटबॉल टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा राज्यस्तरीय फुटबॉल टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ के खेल मैदान आयोजित किया गया।जिसमें जनपद नैनीताल की टीम के लिए ओपन कैटेगरी चयन सत्र चल रहा है। इसमें पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन दिनांक 18 व 19 सितंबर को हुआ। इसी क्रम में महिला टीम का भी उक्त आयु वर्ग में चयन किया जायेगा, जो 22 व 23 सितंबर को विद्यालय मैदान में आयोजित होगा।

आज पुरुष वर्ग ओपन कैटेगरी के लिए टीम का चयन कार्य पूर्ण किया गया। जिसमे आर्डन प्रोगेसिव स्कूल के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र रितिक थापा का चयन हुआ है। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन चयन समिति ने रितिक को टीम में चयन होने पर बधाई दी साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में होने वाले खेल अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय परिवार ने भी रितिक के चयन पर ख़ुशी जताई तथा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।