Uttarakhand big Breaking: प्रिय ग्राहक, आज रात 12 बजे से हड़ताल पर बिजली कर्मी, कृपया टार्च और मोमबत्ती ढूढ़ ले…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: सोमवार रात 12 बजे बाद अगर बिजली गुल हो जायेगी। ऐसे में शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू नहीं होगा बल्कि बत्ती गुल मीटर भी बंद होगा। जी हां लंबे समय से चल रही मांगों के पूरा न होने और सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिलने पर ऊर्जा निगम की अलग-अलग यूनियनों में शामिल कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

UPCL

आज ऊर्जा कर्मियों की सचिव के साथ वार्ता हुई लेकिन यह विफल रही। जिसके बाद आज रात्रि से ऊर्जा निगम की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जायेंगी। ऊर्जा विभाग के तीनों निगम के हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में अगर बिजली सप्लाई बाधित होती है तो आपनी व्यवस्था कर ले।

Ad

हड़ताल में उत्तराखंड पावर इंजीनियरिंग पॉवर एसोसिएशन, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, उत्तराखंड पॉवर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, हाइड्रो इलेक्ट्रिकल इंप्लाइज यूनियन, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संगठन, ऊर्जा आरक्षित वर्ग, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन व पॉवर लेखा संघ शामिल है। आज रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।