हल्द्वानी: डीपीएस में खेल दिवस पर प्रतिभाओं ने दिखाया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामपुर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में मेजर ध्यानचंद जी की 119वी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक के छात्रों ने खेल दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। छात्रों ने तरह-तरह की रेस जैसे की रिले रेस , मेंढक रेस, बैलून रेस, लेमन और स्पून रेस और मास ड्रिल आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। छात्रों के कुशल प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान प्रदान करते हुए उनको उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।