SIR अभियान: फार्म 6, 7 और 8 के दैनिक निस्तारण पर CEO का जोर

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ VC के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।

CEO ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनीतिक दलों के BLA के साथ भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में ASD सूची सभी BLA को उपलब्ध करा दी जाए।

उन्होंने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मदर्स डे पर ग्रीन वुड्स ग्लोबल स्कूल में सजी खुशियों की महफिल, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मदर्स डे पर ग्रीन वुड्स ग्लोबल स्कूल में सजी खुशियों की महफिल, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।