उत्तराखंड: खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

Rishikesh Accident News: गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार देर रात करीब आठ बजे 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर कुंडिया गांव के समीप हुआ। स्कार्पियो में कुल पांच युवक सवार थे, जो गुमानीवाला से एक बारात में शामिल होकर नाई गांव जा रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना खाई में गिरे एक युवक ने ही अपने दोस्त को फोन कर दी और लोकेशन भी भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयाँ आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायल युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। मृतक और घायल सभी श्यामपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।