हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में विद्यालय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

खबर शेयर करें

Haldwani News: ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को विद्यालय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए नेतृत्व की कमान सौंपी गई।

विद्यालय कप्तान के रूप में कशिश उपाध्याय और उप कप्तान के रूप में तनिष्क मनराल का चयन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमआईईटी कुमाऊं के एमडी डॉ. बी.एस. विष्ट उपस्थित रहे। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को मानसिक स्थिरता बनाए रखने की प्रेरणा दी और स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए नैतिक मूल्यों और दायित्व निर्वहन के महत्व पर बल दिया।

Ad

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता, प्रबंधक हिम्मत सिंह भैसोरा, शिक्षिका काजल नेगी, सोनिया नेगी, रजनी पाठक, पूजा भट्ट, शिक्षक योगेश बिष्ट, भूपेंद्र कुल्याल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।