SBI Recruitment 2024: एसबीआई बैंक में ऑफिसर बनने का मौका, 17 दिसंबर तक आवेदन

खबर शेयर करें

SBI SCO Recruitment 2024 Application:  ग्रेजुएशन पूरा कर बैंक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़े ही काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू है. इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 17 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा और योग्यता क्या मांगी गई है.

SBI SCO Recruitment 2024 Notification pdf

Ad Ad

बैंक की ओर से प्रमुख (उत्पाद, निवेश और अनुसंधान) के 1 पद, जोन हेड के 4, रीजन हेड के 10, संबंध प्रबंधक- टीम लीड के 9 पद और केंद्रीय अनुसंधान टीम (उत्पाद लीड) के 1 पद पर भर्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर)-धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, वीर उद्यमी योजना’ को मंजूरी, 16 प्रस्तावों पर मुहर

प्रमुख (उत्पाद, निवेश और अनुसंधान) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. केंद्रीय अनुसंधान टीम (उत्पाद लीड) के लिए आवेदक के पास सीए/सीएफए से अर्थशास्त्र/वाणिज्य/वित्त/लेखा/व्यवसाय प्रबंधन/सांख्यिकी/व्यवसाय प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रकरण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपए निर्धारित की गई है. वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के आवेदकों को आवेदन फीस जमा करने से छूट दी गई है. कैंडिडेट आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के जरिए कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।