(दु:खद): नैनीताल एसएसपी कार्यालय में तैनात ASI को रौंद गया अज्ञात वाहन, बच्चे देखते रहे मां की राह

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Kichha: एसएसपी कार्यालय नैनीताल में तैनात महिला एएसआई की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है हादसा दे रात नौ बजे के करीब हुआ। एएसआई ड्यूटी के बाद अपने घर खटीमा लौट रही थी। एएसआई की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार टनकपुर रोड खटीमा निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में एकाउंट सेक्शन में तैनात थी। वह शनिवार को शाम वह ड्यूटी करने ले बाद अपने घर खटीमा जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। अचानक तीसरी मिल के पास अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर दौड़े चले आये। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मौके पर पहुंचं। मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की।

Ad Ad

हादसे की सूचना पर मध्य रात्रि खटीमा से मृतका का भाई किच्छा पहुचा। रात में पुलिस ने शव को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी भेज दिया। आज सुबह मृतका के शव का पंचनामा भर महिला एसआई दीपा अधिकारी ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। जिससे वाहन का पता चल सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।