Uttarakhand News: अब गेस्ट टीचरों को मिलेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश का मानदेय, पढ़िये आदेश

Uttarakhand News:अब ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी मानदेय मिलेगा आदेश में लिखा है कि उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि इस कार्यालय के पत्रांकः 2641-42 / अतिथि शिक्षक / मानदेय / 2021-22 दिनांक 22 जुलाई, 2021 द्वारा दिनांक 20-07-2021 को निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश अवधि माह मई एवं जून 2021 के मानदेय भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में जो निर्देश निर्गत किये गये हैं ।
उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए इस कार्यालय द्वारा पूर्व में निर्गत पत्रांक 2137-38 / प्रबन्ध – 1 / अतिथि शिक्षक / 2021-22 दिनांक 06 जुलाई, 2021 के अनुसार अपने अधीनस्थ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश अवधि माह मई एवं जून, 2021 के मानदेय भुगतान किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।























