हल्द्वानी: बागेश्वर की रेखा और अनीता ने स्वरोजगार को लगाए पंख, सरस मेले में छायी मड़ुवे की नमकीन

खबर शेयर करें

Haldwani News: बागेश्वर जिले की जै गंगा नाथ स्वयं सहायता समूह, देवलधार की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बागेश्वर निवासी रेखा देवी और अनीता टम्टा के नेतृत्व में करीब 25 महिलाओं को समूह से जोड़ा गया है।

इन दिनों हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज के मैदान में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है।सरस मेले में समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का स्टॉल लगाया, जिसमें स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक खत्म, 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर

महिलाओं ने राजमा, भट्ट, मसूर, गहत, मूंग, लाल चावल, जंबू, गेनरी, पहाड़ी बड़ी, पहाड़ी नून, मड़ुवे की नमकीन जैसे जैविक उत्पादों के साथ ही हाथ से बनाए खिलौने, बच्चों की तकिया आदि उत्पादों की बिक्री कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डीपीएस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

उद्यमी रेखा देवी ने बताया कि स्वरोजगार से जुड़कर उन्हें न केवल आर्थिक लाभ मिला है, बल्कि अपनी पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान देने का मौका भी मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जीजा की जमीन पर साले का खेल, फर्जी एग्रीमेंट कर हड़पे 14 लाख

अनीता टम्टा ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और पहाड़ी उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना है। जै गंगा नाथ स्वयं सहायता समूह, देवलधार की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाकर पहाड़ की महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।