रामगढ़: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रैली का आयोजन, महिलाओं को दी पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी

खबर शेयर करें

Ramgadh News: प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 5वां राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा हैं। यह अभियान 01 सितम्बर से शुरू होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान के तहत आज रामगढ़ ब्लाॅक के मोना क्षेत्र में पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में महिला गर्भवती, महिला धात्री, महिला बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की समस्या पर काबू पाना है। इसके तहत पोषक तत्व, वितरण, परिणाम को सुदृढ बनाने व रोग व कुपोषण के प्रतिरोध की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण, वजन, पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए रैली का आयोजन किया गया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।