Govt Job: SSC सीजीएल 2023 का नोटिफिकेशन जारी, 7500 पदों पर होगी भर्ती…

खबर शेयर करें

SSC Govt job: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 3 अप्रैल 2023 से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों के कुल लभगग 7500 वैकेंसी को भरा जाएगा। उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन में 7 से 8 मई 2023 तक करेक्शन भी कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टियर 1 सीबीटी परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा

कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष और कुछ के लिए 18 वर्ष के 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) उम्मदीवारों को फीस से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों से मिले सुरेश भट्ट, जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

सिलेक्शन प्रोसेस

आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।