पिथौरागढ़:(बड़ी खबर)-गुरना मंदिर के पास टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले में गुरना मंदिर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में टिप्पर वाहन चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह 07:20 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गुरना मंदिर से पहले एक टिप्पर वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही चौकी एचोली से उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया।

Ad

पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति मुख्य सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। टीम ने जब उसे बाहर निकाला तो उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट जारी, सुबह-सुबह आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश

मृतक की पहचान केशव सिंह बोरा (48 वर्ष) पुत्र ग्राम दुंगा टोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है, जो दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर वाहन का चालक था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केशव सिंह बोरा बुधवार दोपहर वाहन में गिट्टी भरकर लोहाघाट गए थे और वहां से वापस लौटते समय गुरना मंदिर के पास यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।