पिथौरागढ़: इस हाल में मिली चार हत्याओं के आरोपी की लाश, जंगल से हुई बरामद…

खबर शेयर करें

Pithoragarh News: विगत दिनों गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में पत्नी सहित अपने ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव आज जंगल में बरामद किया गया है। हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी संतोष राम का शव घटना के चार दिन बाद आज सोमवार गांव के पास ही दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आगे पढ़िए…

बता चालू हत्या करने के बाद आरोपी संतोष राम फरार चल रहा था । एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आज संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।