हल्द्वानी: मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन भारी भीड़ लेकर पहुंचे ओबीसी जिला अध्यक्ष कश्यप

खबर शेयर करें

Haldwani News: भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित रोड शो में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हें कश्यप के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। यह रोड शो कालाढूंगी रोड से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया तक पहुंचा। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हें कश्यप ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी के विकास के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजनाएं दीं, जिनसे शहर ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुफ्त राशन, हर घर नल-जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का विशेष उल्लेख किया।

Ad

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी अब राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े आयोजन के लिए भी तैयार है, जो गोलापार में होंगे। नन्हें कश्यप ने आगामी 23 जनवरी को नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा और गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने की अपील की। उनका कहना था कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बल पर हल्द्वानी में “कमल” एक बार फिर खिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।