उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, 10वीं और 12वीं को लेकर जारी हुआ नया आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून। (Uttarakhand Board Ramnagar-2021)-उत्तराखंड बोर्ड को लेकर कोविड के बीच एक खबर आ रही है कि 10वी और12वीं की परीक्षा पर आदेश जारी हुआ है। रविवार को जारी नए आदेश में आगामी 4 मई 2021 से 22 मई के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12वीं की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई इै। इस संबंध में अब आगामी 1 जून को परिस्थितियों का पुनर्मूल्यांकन करते हुए उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की नवीन तिथियों की घोषणा अगल से करेंगा।

Uttarakhand board-2021
Uttarakhand board-2021

इसके अलावा आज जारी हुए आदेश में 4 मई 2021 से 22 मई 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 10वीं की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रद्द और निरस्त कर दी गई है। कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा ऑब्जेक्टिव क्रिएशन प्रथक से निर्धारित तैयार किए जाएंगे। ऐसे में यदि कोई छात्र उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा तैयार मानदंडों द्वारा प्रदत अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो परिस्थितियां सामान्य होने पर यदि कोई परीक्षा आयोजित की जाती है तो उस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को समय दिया जाएगा। फिलहाल 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।