नैनीताल: बच्चे को घर पर छोड़ प्रेमी संग गई महिला, पति पहुंचा कोतवाली

खबर शेयर करें

Haldwani News: नैनीताल में एक महिला के प्रेमी के साथ घर से गायब होने का मामला सामने आया है। पति को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस से मदद ली। जानकारी के अनुसार, शहर की एक महिला सोमवार रात बिना किसी को बताए घर से निकल गई और अपने बच्चे को अकेला छोड़ दिया।

रात को जब महिला का पति काम से घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी।

Ad

पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और काउंसलिंग के बाद उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी और अब घर लौट आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।