नैनीतालः अजब चोरों की गजब कहानी, नैनीताल होटल में रूके और चुरा ले गये एलईडी टीवी…

खबर शेयर करें

Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही साल भर रहती है। ऐसे में देश-विदेश से पर्यटक यहां के वातावरण का आनंद लेने पहुंचते है। लेकिन गजब तो तब हो गया, जब दो युवक सोमवार को नैनीताल पहुंचे। वहां दोनों ने एक होटल में कमरा लिया। अगली सुबह जल्दी ही बिना बताये निकल गये। जब होटल स्टॉफ उनके कमरे में गया तो उसके होश उड़ गये। कमरे से एलईडी टीवी गायब था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। अगला पैरा…

सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई तो दोनों युवकों को शहर में ढूढ़ने लगी। इस दौरान सीसीटीवी में एक युवक रोडवेज की ओर जाता नजर आया। पुलिस और होटल कर्मचारियों ने रोडवेज के आसपास आरोपियों की खोजबीन शुरू की। तभी एक आरोपी टैक्सी स्टैंड के पास चाय पीता नजर आया। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पूछताछ में चुराया गया एलईडी टीवी पास में खड़ी एक टैक्सी से बरामद हुआ। पुलिस ने एलईडी टीवी होटलकर्मियों को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ऊधमसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले है। होटलकर्मचारियों की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस ने दोनों युवकों को चालान काट दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।