नैनीताल: बाघ ने 75 साल की बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक में हल्द्वानी रैफर…

खबर शेयर करें

Nainital News: पहाड़ों में बाघ का आतंक जारी है इससे पहले भी कई बार मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष देखने को मिला है। अब खबर नैनीताल जिले के ओखलकांडा से है। जहा एक महिला बाघ के हमले का घायल हुई है। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ओखलकांडा के बड़ौन रेंज के रौंसिला गांव की महिला बचूली देवी उम्र 75 साल जंगल में घास लेने गई थी तभी वहां घात लगाए भाग ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बचुली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश है और बाघ को पकड़ने की मांग की है। वन रेंजर भुवन प्रकाश हरबोला ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया । वन अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जो भी प्रक्रिया होती है उसको भी पूरा किया जाएगा और घायल महिला को उचित मुआवजा वन विभाग के द्वारा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।