हल्द्वानी: 12वीं में एपीएस का शानदार रिजल्ट, सिया धामी ने 95% अंक लेकर किया टॉप

खबर शेयर करें

दो विषयों में 100 में 100 अंक, विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Haldwani News: मेहनत, अनुशासन और समर्पण जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। लामाचौड़ स्थित Arden Progressive School ने एक बार फिर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जबकि 18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा सिया धामी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि सिया ने दो विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अपने नाम की। वहीं रसनीत कौर ने 94.8 प्रतिशत तथा धैर्य कमल पांडेय ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आप के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।